गुरुद्वारे में कीर्तन से निहाल हुई संगत
झिरन्या | सिख समाज ने गुरुसिंघ सभा में रविवार को वैसाखी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। गुरु की सभा ने गुरबाणी कीर्तन समागम किया। इसमें दिल्ली के कीर्तनकार भाई रंजीतसिंह, खंडवा हेड ग्रंथी जसवीरसिंह राणा व स्थानीय हजूरी रागी जत्था भाई हरविंदरसिंह ने कीर्तन व गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ। गुरुसिंघ सभा अध्यक्ष अजीतपालसिंह भाटिया ने बताया वैसाखी पर्व को लेकर गुरुवार से शुरू हुए श्री अखंड पाठ साहिब का समापन शनिवार सुबह 9 बजे हुआ। इसके बाद कीर्तन अरदास की गई। सुजानसिंह भाटिया, राजेंद्रपालसिंह भाटिया, अमोलकसिंह भाटिया, पप्पू भाटिया, कुलबीरसिंह भाटिया, गुरुवचनसिंह भाटिया, सनी भाटिया आदि शामिल थे।