कल मनेगा वैशाखी पर्व, लंगर होगा
कल मनेगा वैशाखी पर्व, लंगर होगा
झिरन्या | श्री गुरुसिंघ सभा में रविवार को वैशाखी पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार से रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का समापन शनिवार सुबह 9 बजे होगा। इसके बाद कीर्तन अरदास होगी। श्री गुरुसिंह सभा अध्यक्ष अजीतपालसिंह भाटिया ने बताया रविवार को गुरु की सभा द्वारा गुरबाणी कीर्तन समागम रखा गया है। इसमें दिल्ली से पहुंचे कीर्तनकार भाई रंजीतसिंह, खंडवा हेड ग्रंथी जसवीरसिंह राणा व स्थानीय हजूरी रागी जत्था भाई हरविंदरसिंह कीर्तन व गुरमत विचारों से संगत को निहाल करेंगे।