पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सात ओवरलोड वाहनों को किया इंपाउंड, काटे चालान

सात ओवरलोड वाहनों को किया इंपाउंड, काटे चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झोझूकलां | कस्बे में चल रहे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जिला ट्रैफिक पुलिस ने माई कलां से झोझूकलां क्रेशर जोन में आ रहे 7 ओवरलोड वाहनो को इंपाउंड कर चालान किया है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ ओवरलोड डंपर माईकलां पहाड़ से पत्थर भर कर झोझू कलां की तरफ जा रहे है। इसी सूचना के आधार पर हमने ओवरलोड वाहनों को पकड़ा और उनके कागजात चैक किए जिसमें कई वाहनों के कागजात भी अधूरे मिले है। वहीं कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी डंपर ओवरलोड है और इनमें क्षमता से दोगुना माल भरा हुआ है। सूचना मिलते ही कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही थम गई और देर रात पुलिस के जाने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

खबरें और भी हैं...