पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वाम दलों ने विद्युत कार्यालय पर दिया धरना

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ वाम दलों ने विद्युत कार्यालय पर दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दिया करारा झटका : महादेव

भास्कर न्यूज | झुमरीतिलैया

बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ वाम दल भाकपा माले व सीपीएम के संयुक्त बैनर तले विद्युत कार्यालय झुमरी तिलैया में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकाली गई, जो ओवर ब्रिज, झंडा चौक, पूर्णिमा टॉकीज, सामंतो पेट्रोल पंप होते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए माले नेता श्यामदेव यादव ने कहा कि राज्य सरकार बिजली उपभोक्ताओं को करारा झटका देने का काम किया है। सीपीएम जिला सचिव रमेश प्रजापति, माले के जिला संयोजक इब्राहिम अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं के साथ भारी अन्याय किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार पासवान ने किया। मौके पर महेंद्र तुरी, भिखारी राम, अशोक रजक, रामचंद्र राम, रविंद्र भारती, नागेश्वर दास, रोहित दास, बीरेंद्र यादव, संदीप कुमार, नागेश्वर प्रसाद, बसंती देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में वामदलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना के पश्चात पांच सूत्री मांगों का स्मार पत्र कार्यपालक अभियंता को सौंपा गया।

क्या है मांग : पांच सूत्री मांगो में बढ़ी हुई बिजली दर वापस लो, जिला में 24 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करो, कैम्प लगाकर बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था करो, नये कनेक्शन व ट्रांसफॉर्मर लगाने में भ्रष्टाचार पर रोक लगाओं, झुमरी तिलैया मे पुराना जर्जर तार को शीघ्र बदलो आदि मांगे शामिल है। मांगो पर उचित कार्रवाई का आश्वासन कार्यपालक अभियंता ने दिया।

खबरें और भी हैं...