झुमरीतिलैया | रिदम डांस एकेडमी की ओर से अड्डी बंगला रोड स्थित डांस एकेडमी सेंटर में शुक्रवार से शुरू हो रहे समर कैंप का उद्घाटन जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता करेगी। यह जानकारी एकेडमी के निदेशक सूरज कुमार ने देते हुए बताया कि 15 दिनों तक चलने वाली इस समर कैंप में योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, फेवटिकल क्राफ्ट, डांस का आयोजन किया जाएगा।