पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 26 जून शुरू होगा मिजल्स रुबेला कैंपेन

जिले में 26 जून शुरू होगा मिजल्स रुबेला कैंपेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। बैठक में 26 जून से शुरू होने वाले मिजल्स रुबेला कैंपेन के सफल संचालन पर चर्चा की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार ने कहा कि मिजल्स रुबेला कैंपेन के तहत सर्वप्रथम सरकारी व गैर सरकारी विद्यार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। उसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिरक्षित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथलेश कुमार चौधरी ने किया। मौके पर डाॅ. मयूर सिन्हा, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. प्रहलाद कुमार, डाॅ. पल्लवी कुमारी सहित बीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...