भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
राज्य स्तरीय सेपक तकरा सब जूनियर बालक-बालिका चैम्पियनशिप शुक्रवार को डिवाइन इंटरनेशनल बालिका स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में झुंझुनूं (बालक) की टीम ने नागौर को 21-13 व 21-17 से हराया। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलोद सरपंच अर्जुन सिंह थे। अध्यक्षता जेके सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला सेपक तकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष योगी, डिवाइन स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र मंडीवाल, डिवाइन स्कूल सचिव सुभीता चौधरी, प्रधानाचार्य रीना जैसवाल व सत्यवीर झाझड़िया थे। सेपक तकरा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 जून से भुवनेश्वर (उड़ीसा) में होगी।
झुंझुनूं यह खिलाड़ी है जिला टीम में
बालिका वर्ग :अविका ढूकिया, तनिष्का टांडी, पलक, सौम्या चौधरी, आरवी सुंडा, रुचिरा, पिंकी, चेष्टा (सभी डिवाइन स्कूल), तान्या योगी, यशस्वी चौधरी (केंद्रीय विद्यालय), हंसिका चौधरी (प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल) व पलक कुलहरी (इंडियन पब्लिक स्कूल)
बालक वर्ग : जीवेम ओला (साेमरा गुरुकुल एकेडमी), अश्विन कुमार, दिव्य बंसल (झुंझुनूं एकेडमी) व आरव महला, मित्र शर्मा व जश्न योगी (सभी केंद्रीय विद्यालय), पार्थिव बेनीवाल (एसएस मोदी), इशांत योगी, मनजीत (इंडियन पब्लिक स्कूल), निशांत (तिलक पब्लिक स्कूल) व हिमांशु शर्मा (राजस्थानी शिशु मंदिर)।
खेल समाचार
उद्घाटन मैच खेलते खिलाड़ी।