पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • साइड को लेकर हुए झगड़े में अपहरण का मामला दर्ज कराया

साइड को लेकर हुए झगड़े में अपहरण का मामला दर्ज कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | साइड को लेकर हुए विवाद में मारपीट एवं अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि भारत स्टोन क्रेशर मोडा पहाड़ पर मुनीम का काम करने वाले सोरड़ा कदीम बहल निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तोगड़ा निवासी संजीव कुमार व लीलाधर ने उसके फुफेरे भाई को वाहन से टक्कर मारकर घायल कर दिया। उलाहना देने पर जीप में डालकर ले गए मारपीट कर बालूराम की प्रतिमा के पास छोड़कर चले गए। पुलिस का कहना है कि वाहनों की साइड को लेकर विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...