पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीणा फिर से भू अभिलेख निरीक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | एसडीएम अलका विश्नोई ने अप्रैल में चार भू-अभिलेख निरीक्षक व तीन पटवारियों को इधर-उधर किया था। आदेशानुसार भीमसर के भू-अभिलेख निरीक्षक राजेंद्र कुमार ढाका को अजाड़ी कलां भेजा था। इनके स्थान पर उप पंजीयक कार्यालय झुंझुनूं के ओमप्रकाश मीणा को लगाया गया। मीणा इस आदेश के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में गए। न्यायालय ने स्थानांतरण पर स्थगन जारी करते हुए मीणा को पुन: उसी स्थान पर लगाने के आदेश दिए। इसके बाद मीणा ने उप पंजीयक कार्यालय में निरीक्षक पद पर कार्य ग्रहण कर लिया। इस पर कार्य कर रहे राजेश कुमार अहलूवालिया को इंडाली के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...