झुंझुनूं | आरपीएससी द्वारा आरएएस 2018 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में अंतिम तिथि 22 मई तक थी। आयोग ने वेबसाइट पर अपडेट निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सर्वर पर लोड ज्यादा होने के कारण ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।