झुंझुनूं | जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संघ झुंझुनूं सचिव रामप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि दो साल पहले जीडीएस कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी थी। कई बार धरने प्रदर्शन, ज्ञापन के बावजूद अभी तक सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है।