झुंझुनूं | लांबा कोचिंग कॉलेज के 202 अभ्यर्थियोंं का शुक्रवार को सेना भर्ती मुख्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में चयन हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर 22 अभ्यर्थियों ने उच्च रैंक प्राप्त की है। सैनिक सामान्य पदों, टेक्निकल पदों पर इस कॉलेज के राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अभ्यर्थियो ने रैंक प्राप्त की है। संस्था निदेशक शुभकरण लांबा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का 20 मई को कॉलेज परिसर में अभिनंदन किया जाएगा। प्रो. रतनलाल पायल, प्रो. चन्द्र प्रकाश शास्त्री, संजय सोमरा, प्रमोद पूनिया आदि ने बधाई दी। मिठाई भी वितरित की गई।