खेतड़ी | राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा खेतड़ी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण को गृह जिले में गैर आवासीय करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में मंत्री रामावतार सैनी, संगठन मंत्री फकीरचंद, सदस्य अशोककुमार शर्मा, कमलकांत शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी व अशोककुमार यादव व्याख्याता शामिल थे।