पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ई-सखी देगी डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

अब जिले में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ई-सखी योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वे डिजिटल तरीकों से लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। ई-सखी एक वॉलेंटियर की तरह कार्य करेंगी, जिन्हें सरकार की तरफ से कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा।

डीओआईटी के एसीपी घनश्याम गोयल ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में जुलाई 2018 तक प्रत्येक गांव में 5 तथा शहरी वार्ड में 10 ई सखियों का चयन कर उन्हें विभाग द्वारा ट्रेंड मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। ये ई सखी अन्य 100 लोगों को प्रशिक्षित करेंगी। इस योजना का उद्देश्य है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को डिजिटली साक्षर बनाएं। ई-सखी के लिए उन्हीं महिलाओं का चयन किया जाएगा जो क्षेत्रीय विकास, सामाजिक उत्थान में रुचि रखती हों। जिनकी आयु 20 से 35 वर्ष के बीच हो। 12वीं पास और सरकार की योजनाओं का प्रारंभिक ज्ञान होना जरूरी है। इन ई-सखियों को आरकेसीएल की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-सखी को प्रशिक्षित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिले में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहतर और उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनको सम्मानित किया जाएगा। सर्वोत्तम सखी चुने जाने पर उसे मुख्यमंत्री के साथ ‘काफी विद सीएम’ जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इच्छुक महिलाएं Žब्लॉक आईटी तथा सांख्यिकी कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...