पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बबाई में 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ 21 से, कार्यकर्ता घर घर दे रहे न्यौता

बबाई में 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ 21 से, कार्यकर्ता घर-घर दे रहे न्यौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बबाई गांव में 21 मई से 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ शुरू होगा। इसके लिए कार्यकर्ता उत्साह के साथ घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल भेंट कर न्यौता दे रहे हैं। पंपलेट्स एवं अन्य सामग्री के साथ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यज्ञशाला का शुक्रवार को जगद्गरू बाहुबल द्वाराचार्य बलदेवाचार्य दाऊधाम ने निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं एवं महाराज को यज्ञशाला एवं हवन कुंड के लिए दिशा-निर्देश दिए। बबाई में बावड़ी बालाजी धाम पर विश्व कल्याणार्थ 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ का शुभारंभ समारोह होगा। महायज्ञ को लेकर बावड़ी बालाजी मंदिर के पास यज्ञ स्थल पर तैयारियां चल रही हैं। महायज्ञ बावड़ी बालाजी धाम के संत विनोददास महाराज की देखरेख एवं जगदगुरु बाहुबल द्वाराचार्य बलदेवाचार्य दाऊधाम के सानिध्य में होगा। संत विनोददास ने बताया कि 21 मई को सुबह आठ बजे बड़ा मंदिर पुर घोड़ा से 500 महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालेंगी। यज्ञशाला में 22 मई को सुबह सवा आठ बजे वेद मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि स्थापना की जाएगी। नौ दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक वेद मंत्रोच्चारण के साथ 33 जोड़े आहुतियां देंगे। 11 से 3 बजे तक रामकथा का वाचन बाल भरत व्यास अयोध्या वाले करेंगे। शाम 6 से 7 बजे तक संत प्रवचन होंगे।

खबरें और भी हैं...