मुनि आश्रम में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से, सुबह निकलेगी कलश यात्रा
झुंझुनूं | खेमी शक्ति मार्ग स्थित मुनि आश्रम में शनिवार से जगनानी परिवार द्वारा भागवत कथा शुरू होगी। जगनानी परिवार के राजेंद्र एवं विमलेश जगनानी ने बताया कथा शुरू होने से पहले शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे बड़ा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो तुलस्यानों का मोहल्ला व गांधी चौक होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक रहेगा। कथा वाचक वृंदावन के डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक होंगे। जगनानी परिवार के सदस्यों के अलावा कई लोग तैयारियों में जुटे हैं।