पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों ने जांच अधिकारी बदलने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | काजड़ा के ग्रामीणों ने गांव की निजी स्कूल से संबंधित मामले में जांच अधिकारी बदलवाने की मांग की है। पूर्व उपसरपंच मदनलाल चनेजा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीईओ को पत्र भेज कर जांच अधिकारी बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि गांव में संचालित एक निजी स्कूल में छात्रों के लिए भौतिक सुविधाओं का अभाव होने पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को शिकायत पत्र भेज कर उक्त स्कूल की जांच करवाने की मांग की थी। इस पर लोटिया के राउमावि के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश थालौर को जांच अधिकारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...