खेतड़ी में बैंक के सामने रोज लगता है जाम, एंबुलेंस तक नहीं निकल पाती
बैंक के पास जाम में फंसी एंबुलेंस।
खेतड़ी | भारतीय स्टेट बैंक की खेतड़ी शाखा के बाहर आए दिन जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। यहां पार्किंग की व्यवस्था न होने से समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी कई बार जाम की स्थिति बनी। एंबुलेंस तक को जाम में फंसना पड़ा। काफी समय बाद जाम खुल पाया। स्टेट हाइवे संख्या 13 पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण दिन में 2 से 3 बार जाम लग जाता है। बैंक की ओर से भी अपने ग्राहकों के लिए कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है।