चिड़ावा में गंदे पानी के निकासी की समस्या जेईएन ने सोखती कुई बनवाने का आश्वासन
वार्ड 9 में मोहल्ला खटीकान के घरों से निकलने वाले गंदे पानी का निकास नहीं होने से लोग परेशान हैं। संबंधित इलाके का पानी नजदीक ही खाली भूखंड में जमा होता था। भूखंड पर अब मकान बनने से पानी मोहल्ले की गलियों-आम रास्ते पर जमा होने लगा। परेशान लोगों ने नगर पालिका को जानकारी दी। इस पर पालिका जेईएन रमेश चौधरी ने मौका देखा। इस दौरान वार्ड की महिला मंजू देवी, सुमन, प्रियंका, संतोष देवी, उषा, सोनिया, मैना देवी, कमला, शांति देवी, पूनम, दारासिंह, सीताराम सोलंकी, विनोद सोलंकी, गोपाल, रवि सोलंकी सहित अन्य मौजूद थे। जेईएन चौधरी ने प्रभावित इलाके में सोखती कुईयां बनवाने व पुरानी कुईयों का पानी खाली करवाने का आश्वासन दिया।