धार्मिक स्थल पर झंडी लगाने से विवाद, ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी
सुलताना (चिड़ावा) | गिडानिया के कब्रिस्तान की एक कब्र पर झंडी व मस्जिद के बाहर पुराने कपड़ों की गठरी मिलने से एकबारगी विवाद की स्थिति हो गई। ग्रामीणों की समझदारी से विवाद टल गया। घटना में गांव के ही विजय कुमार नाम के व्यक्ति का हाथ होने का संदेह है। पुलिस ने जंगशेर खां, सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार टोनी, उम्मेद खां गिडानिया, पूर्व सरपंच अजीज खां, राजकुमार, और विजयपाल सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कब्रिस्तान व धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। एडीएम मुन्नीराम बगड़िया, एएसपी नरेश मीणा, एसडीएम देवयानी, डीएसपी सौरभ तिवाड़ी, नायब तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा, सीआई रामप्रताप चारण जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों शांति-सौहार्द बनाए रखने की बात कही। एमओबी टीम प्रभारी हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह की देखरेख में शहीद जाकिर अली के निर्माणाधीन स्मारक से फुटमार्क उठाए।