राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा में भाग लेकर लौटी नेहा का स्वागत
झुंझुनूं | राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता लुधियाना में भाग लेकर लौटी टैगोर स्कूल की छात्रा नेहा जांगिड़ का स्कूल में स्वागत किया गया। बास्केटबॉल कोच नवरंग लाल सोनी ने बताया कि टीटनवाड निवासी 12वीं वाणिज्य की छात्रा नेहा जांगिड़ का चयन राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ था। मंगलवार को स्कूल में स्वागत किया गया। संस्था निदेशक वीरपाल सिंह शेखावत व प्राचार्य एसके शर्मा ने बधाई दी।