पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • तातीजा में बोरिंग को लेकर विवाद में पांच महिलाओं सहित सात घायल

तातीजा में बोरिंग को लेकर विवाद में पांच महिलाओं सहित सात घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी नगर | बोरिंग को लेकर तातीजा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तातीजा निवासी छाजूराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि पानी की बोरिंग को लेकर गांव के ही हंसराज, अनिल, सत्यवीर, अशोक, जयराम गुर्जर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक राय होकर आए और मारपीट शुरू कर दी, जिससे छाजू राम, भाई कृष्ण, मां चुकली देवी, चाची लाली देवी घायल हो गई। दूसरे पक्ष की तरफ से हंसराज गुर्जर ने सुभाष, छाजू राम, सुरेश, कृष्ण, कैलाश, महेंद्र, चुकली देवी, लाली देवी व कमली देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। इसमें पिता जयराम, मां मिश्री देवी, चाची कमला के घायल होने की बात कही।

खबरें और भी हैं...