रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेपी नेहरा की मां का निधन
झुंझुनूं | थल सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेपी नेहरा की मां नारायणी देवी (82) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे जयपुर के मणिपाल अस्पताल में उपचाराधीन थी। दोपहर बाद गांव तारा का बास में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नारायणी देवी अजमेर डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू की सास थीं। अंतिम संस्कार में अजमेर डिस्कॉम के एमडी भामू, झुंझुनूं संभाग के मुख्य अभियंता जेएस मांजू, झुंझुनूं वृत्त के एक्सईएन आरपीएस ढाका, सीकर वृत्त के एक्सईएन बीडी सिंह आदि शामिल हुए।