पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सकारात्मकता विद्यार्थी को मानसिक तनाव से उबार सकती है : दादरवाल

सकारात्मकता विद्यार्थी को मानसिक तनाव से उबार सकती है : दादरवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकारात्मकता विद्यार्थी को मानसिक तनाव से उबार सकती है : दादरवाल

झुंझुनूं | विद्यार्थी में संबंधित पाठ्यक्रम के प्रति उचित समझ, अध्ययन की गहनता और बारीकी से उस विषय को समझने की ललक हो तो वह अपना लक्ष्य जरूर हासिल कर सकता है। किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण करने का जरिया केवल कड़ी मेहनत और स्वयं पर विश्वास है। पुलिस उप अधीक्षक (एससी-एसटी सेल) लोकेन्द्र दादरवाल मंगलवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज में ‘कलेक्टर की क्लास’ में विद्यार्थियों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे अध्ययन के दौरान मानसिक तनाव से उबरने के लिए सकारात्मकता पैदा करें। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के दौरान अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। क्लास के कॉर्डिनेटर कमलकांत जोशी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए टेस्ट सीरीज शुरू करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...