पूर्ण कर्जमाफी सहित कई मांगों को लेकर एक से 10 जून तक किसान करेंगे आंदोलन
बिजूसर में किसानों की बैठक के बाद एकत्र किसान।
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
किसानों का पूर्ण कर्जा माफ करने, सिंचाई के लिए बिजली फ्री देने और फसलों का डेढ़ गुणा लागत मूल्य देने और बेसहारा पशुओं का समुचित समाधान करने की मांग को लेकर किसान एक से दस जून तक आंदोलन करेंगे। आंदोलन की तैयारियों को लेकर जिले में किसान बचाओ व देश बचाओ संघर्ष समिति की ओर से समितियों का गठन किया जा रहा है। समिति के संयोजक राजेंद्र फौजी ने बताया कि मंगलवार को बिजूसर गांव में किसान समिति का गठन किया गया। कमेटी में प्रदीप कुलहरी को अध्यक्ष, विजेंद्र कुलहरी को सचिव और प्रकाश कुलहरी, किशोर कुलहरी, सुमेर पूनिया, प्रकाश पूनिया, मनीराम कुलहरी, राकेश पीटीआई, जगत सिंह कुलहरी, सुरेश कुमावत, रजत कुलहरी, रामलाल कुलहरी व अशोक कुलहरी को सदस्य बनाया। इस मौके पर मनीराम थोरी, सुशांत खीचड़, करणी राम मौजूद थे।