बाइक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत
नानूवाली बावड़ी के सेडूवाली ढाणी में मंगलवार सुबह बाइक व पिकअप की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे जयपुर रैफर किया गया है। खेतड़ी के वार्ड एक निवासी मोहित उर्फ जोनी व विशाल खन्ना बाइक पर सिंघाना से खेतड़ी आ रहे थे। नानूवाली बावड़ी के सेडूवाली ढाणी के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित एवं विशाल गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से अजीत अस्पताल ले जाया गया, मोहित को मृत घोषित कर दिया। विशाल को जयपुर रैफर किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। खेतड़ी के वार्ड एक निवासी मांगेलाल खटीक ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा कराया है।