परिचालक के पति ने मारपीट की, रुपए छीने
खेतड़ी | एक परिचालक ने एक परिचालक के पति के खिलाफ मारपीट कर रुपए छीनने व राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा कराया है। पुलिस ने बताया कि खेतड़ी डिपो के परिचालक सुल्तानराम सैनी ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार सुबह डिपो में परिचालक सुनीता के पति सुभाष जाट ने बिना किसी बात उससे मारपीट की और 1150 रुपए छीन कर ले गया।