चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा
चिड़ावा | चौधरी कॉलोनी निवासी युवक मनीष कुमार ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखा है कि मनीष सोमवार शाम खेतड़ी रोड स्थित एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान ओजटू निवासी संदीप उर्फ मोटिया, चौहानों की ढाणी का अरविंद उर्फ ढीलिया, तेजसिंह व छोटू जीप में सवार होकर वहां आए और बेवजह उस पर लाठियों से हमला कर दिया।