सूरजगढ़ के अंबेडकर छात्रावास में प्रवेश प्रारंभ
सूरजगढ़ | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कस्बे में संचालित राजकीय अंबेडकर छात्रावास में प्रवेश शुरू हो गए हैं। छात्रावास अधीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रावास से 6 किमी से ज्यादा दूर के रहने वाले सभी वर्ग के छठी से 12वीं तक अध्ययनरत व नवप्रवेशार्थी छात्र प्रवेश ले सकेंगे। बीपीएल, विधवा पुत्र व दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाएगी।