पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • एक साल बाद रोशनी से जगमगाया लोहार्गल चौराहे का पाटोदिया सर्किल

एक साल बाद रोशनी से जगमगाया लोहार्गल चौराहे का पाटोदिया सर्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर | सीकर-नीमकाथाना हाईवे पर लोहार्गल तीर्थ स्थल के मुख्य बस स्टैंड गोल्याणा स्थित पाटोदिया सर्किल मंगलवार से रोशनी से जगमग होने लगा है। पाटोदिया संस्थान ने मंगलवार को इलेक्ट्रीशियन भिजवाकर एक साल से बंद पड़ी सर्किल की खराब लाइटों को ठीक करवा दिया है। दैनिक भास्कर ने सर्किल की खराब लाइटों का मुद्दा 11 मई के सीकर व झुंझुनूं शेखावाटी भास्कर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर उठाया था। श्रद्धालुओं की समस्या को लंबे समय से ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उठा रहे थे। लाइट ठीक होने पर धर्मवीर सिंह गहलोत, पूर्व उपसरपंच तेजपाल सिंह, पूर्व सरपंच महेश शर्मा ने भास्कर व पाटोदिया संस्थान का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...