मंदिर में पानी की टंकी का लोकार्पण
चिड़ावा | वार्ड पांच स्थित श्रीदेवी जी मंदिर में पानी की टंकी का लोकार्पण हुआ। मंदिर महंत पं. महेंद्र चौमाल के सानिध्य में एएसआई धर्मपाल यादव, ज्योतिषाचार्य पं. उमाशंकर शर्मा वशिष्ठ और पार्षद मुकेश जलिंद्रा ने टंकी का लोकार्पण किया। पं. कमलेश अरड़ावतिया ने पूजन करवाया। 30 हजार लीटर क्षमता वाली इस टंकी का निर्माण श्रद्धालुओं के सहयोग से करवाया गया है। महंत चौमाल ने बताया कि अब मंदिर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भगवती प्रसाद सोनी, कांस्टेबल महेंद्र यादव, राकेश जांगिड़ मिट्ठू, दीपक बागड़ी, बाबूलाल टेलर, पवन वर्मा मौजूद थे।