इस्माइलपुर में मनाई शहीद की जयंती
चिड़ावा | श्योपुरा पंचायत के गांव इस्माइलपुर स्थित पावर हाऊस में शहीद सुखदेव सिंह की जयंती मनाई गई। पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान के सानिध्य में आयोजन हुआ। इसमें शामिल लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे बांधे। जयंती कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दूलड़, बिहारीलाल जांगिड़, जयसिंह झाझड़िया, जमन लाल सैनी, प्रतापसिंह बलवदा, भवानी सिंह, ओमप्रकाश लांबा, रामेश्वर लाल, विनोद और सुनील कुमार सहित गांव के अन्य लोग मौजूद थे।