ई-मित्र कियोस्क केन्द्रों का निरीक्षण
खेतड़ी | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की सूरजगढ़ की प्रोग्रामर पुष्पा सैनी के नेतृत्व में गठित दल ने खेतड़ी पंचायत समिति एवं नगर पालिका क्षेत्र के ई-मित्र कियोस्कों का निरीक्षण किया। ब्लॉक खेतड़ी के प्रोग्रामर घनश्याम सैनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गाडराटा अटल सेवा केन्द्र में कार्यरत ई-मित्र कियोस्क एवं नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत ई-मित्र पर कुछ कमियां पाई गई। उनके खिलाफ कार्यवाही करने एवं पैनल्टी के लिए विभाग को सूचित कर दिया गया।