पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • राणी सती मंदिर ट्रस्ट ने राहगीरों के लिए शीतल गुलाब शरबत की व्यवस्था की

राणी सती मंदिर ट्रस्ट ने राहगीरों के लिए शीतल गुलाब शरबत की व्यवस्था की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राणी सती मंदिर ट्रस्ट ने राहगीरों के लिए शीतल गुलाब शरबत की व्यवस्था की

झुंझुनूं |
एडीएम मुन्नीराम बागड़िया ने कोर्ट परिसर में आने जाने वाले राहगीरों को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से श्री राणी सती मंदिर ट्रस्ट की ओर से शीतल गुलाब शरबत सेवा का फीता काट कर शुभारंभ किया। राणी सती मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी हरिश्चंद्र रोहिल्ला ने बताया कि राणी सती मंदिर ने शहर में मुख्य दो जगह गांधी चौक और कोर्ट परिसर में जहां लोगों की अधिक आवाजाही होती है, वहां 15 मई से 30 जून तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से 3:30 तक गर्मी के मौसम में लोगों को मीठा एवं ठंडा शरबत पिलाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार और रविवार को जब कलेक्ट्रेट का अवकाश रहेगा तो उन दोनों दिन रोडवेज बस स्टैंड पर यह व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व मंदिर ट्रस्टी एवं सचिव रमेश कुमार पाटोदिया के सान्निध्य में बैंक ऑफ बड़ोदा के मुख्य प्रबंधक सीएल मीणा ने गांधी चौक में सप्रेम शीतल गुलाब शरबत सेवा का शुभारंभ किया। प्रवासी भक्तों में गोपाल तुलस्यान, विजय लुहारूका, कमल शेखावत, शिवकुमार कानोडिया ने पूजा अर्चना की।

खबरें और भी हैं...