पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पुरुषोत्तम मास सत्संग और भागवत कथा आज से, सुबह निकलेगी 651 कलश की शोभायात्रा

पुरुषोत्तम मास सत्संग और भागवत कथा आज से, सुबह निकलेगी 651 कलश की शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

दो ज्येष्ठ का पुरुषोत्तम मास (अधिमास) बुधवार को शुरू होगा। इसमें दान पुण्य करने का महत्व ज्यादा है। शास्त्रानुसार अधिमास में मांगलिक कार्य वर्जित बताए गए हैं। ठाकुरजी का अभिषेक, चूड़ा करण, देव प्रतिष्ठा मुहूर्त भी नहीं होते। पंडित रोहित (सोनू) पुजारी के अनुसार चतुर्थी, पूर्णिमा, एकादशी के व्रत ही इस महीने में होते हैं। शेष पूरा महीना धर्म ग्रंथों के आचरण में व्यतीत होता है। उन्होंने बताया कि अधिमास में भगवान विष्णु के 33 नामों का जाप एवं 33 वस्तुओं का दान के साथ गऊ दान, जल दान व अन्न दान, यज्ञ, कथा, कीर्तन आदि का बड़ा महत्व है। शहर में प्रभात फेरी परिवार की ओर से एक महीने सत्संग समारोह बुधवार को शुरू होगा। इसमें रामसुखदास महाराज के दिव्य सान्निध्य में हरिशरण महाराज सुबह और शाम को प्रवचन करेंगे। इससे पहले सुबह आठ बजे गोपाल गोशाला से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 651 महिलाएं मंगल कलश सिर पर रख कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित कथा स्थल बड़ागांव वाले ओमप्रकाश मोदी के आवास पर पहुंचेगी। प्रभात फेरी परिवार के शशीकांत पंसारी ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम में रोजाना सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक गीता पर चर्चा होगी। समापन समारोह 14 जून को भागवत प्रसाद कर किया जाएगा।

नानी बाई रो मायरों कथा तीन जून से : श्री श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से अग्रसेन भवन में तीन जून को नानी बाई रो मायरो कथा शुरू होगी। मंडल के मंत्री विनोद सिंघानिया ने बताया कि श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय पाठ का वाचन जोधपुर के रामप्रसाद महाराज करेंगे।

खबरें और भी हैं...