काजी महासभा की कार्यकारिणी गठित, सत्तार काजी बने शहर अध्यक्ष
नवलगढ़ | प्रदेश काजी महासभा की बैठक मंगलवार को हुई। प्रदेश अध्यक्ष मौलाना शब्बीर अहमद ने समाज में फैली बुराइयां दूर करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व दहेज प्रथा समाप्त करने की बात कही। इस दौरान नवलगढ़ कार्यकारिणी भी गठित की गई। कार्यकारिणी में सत्तार काजी को शहर अध्यक्ष व रसीद काजी को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर जमालुदीन, आसीफ, हाजी इमामुदीन, सलीम काजी, ईशाक चौहान, जमील चौहान, ईकबाल, जाकिर काजी आदि मौजूद थे।