नवलगढ़ में पेयजल किल्लत को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया, आंदोलन की चेतावनी दी
कस्बे में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने युवा नेता विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया और धरना दिया। विक्रम सिंह ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है, लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। एईएन महेंद्र चेतीवाल ने कहा कि विभाग पानी की समस्या दूर करने का प्रयास कर रहा है, उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही परेशानी को दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर माजिद चौहान, इरफान लंगा, जावेद तंवर, कालू खिरोड़िया, जुबेर खोखर, कामरान खान, सिकंदर मोयल, मो. आमी, सुरेश सैनी, मनोज लोछबा, असलम, डा. विक्रम सिंह, भोलाराम जाग्रत, आदिल खत्री नरेंद्र मेघवाल, शब्बीर, जमालुदीन, दुर्गेश सैनी, अनिल सैनी, सतीश महला आदि मौजूद थे।