पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेईएन गोठवाल राज्यस्तर पर सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीदासर पंचायत समिति के जेईएन संदीप गोठवाल राज्य स्तर पर सम्मानित हुए हैं। जयपुर में हुए समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पंचायतराज मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ और राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने उन्हें प्रतीक चिन्ह-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद पैतृक गांव झांझोत लौटने पर ग्रामवासियों ने भी उनका सम्मान किया। गोठवाल ने सम्मान का श्रेय माता-पिता शकुंतला देवी-रामप्रसाद गोठवाल, भाई राहुल व संगीत गोठवाल के प्रोत्साहन को दिया।

खबरें और भी हैं...