राजस्थान पंचायत प्रसार अधिकारी संघ जिला शाखा की बैठक शनिवार को पंचायत समिति सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष शीशराम डूडी ने बताया कि संघ व सरकार के मध्य मई 2017 में विभिन्न मांगों पर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि समझौते को लागू करवाने की मांग पर राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद जयपुर के प्रांतीय आह्वान पर पंचायत प्रसार अधिकारी 21 मई से तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रह कर विरोध जताएंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री महेशचंद्र बिजारणिया, महेश वर्मा, दारासिंह, ओमप्रकाश गोदारा, रोहिताश, सुखदेव राम, विद्याधर नारनौलिया, नरेश कुमार, सलीमुद्दीन, फूलचंद यादव, मानसिंह, हरिराम, सतबीर यादव, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र आर्य, दयाराम चौधरी, बंशीधर, बलबीर, रविप्रकाश, जगमाल सिंह आदि मौजूद थे।