पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कर्जा माफी के लिए एक से 10 जून तक होगा किसानों का भारत बंद आंदोलन

कर्जा माफी के लिए एक से 10 जून तक होगा किसानों का भारत बंद आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, खेती के लिए फ्री बिजली देने, फसल लागत का डेढ़ गुणा मूल्य, बेसहारा पशुओं से फसल की सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों के लिए किसान एक से 10 जून तक भारत बंद आंदोलन करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर शनिवार को किसान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति की ओर से किसान रथ रवाना किया गया। इस अवसर पर संघर्ष समिति जिला संयोजक राजेंद्र फौजी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान घाटे में है। किसान कर्ज में डूबे हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 10 जून राष्ट्रीय आह्वान पर किसान भारत बंद में शामिल होंगे। किसान अनाज, सब्जी, दूध, फल बेचने के लिए नहीं लेकर जाएंगे और न कोई सामान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि किसान रथ गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर सूरजभान, करणीराम, भरत सिंह, जुगलाल, विजय, सुभाष, बबलू, सुशांत खीचड़, राजवीर, कमला ढाका, शफीक खान आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...