गुढ़ा रोड स्थित डिवाइन इंटरनेशनल गल्र्स स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर सेपक तकरा प्रतियोगिता में शनिवार को बालिका वर्ग में झुंझुनूं की टीम ने चैम्पियनशिप जीती। झुंझुनूं ने बीकानेर को 21-6 व 21-4 से हराया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव मधु हिसारिया थी। अध्यक्षता वॉलीबॉल कोच राजेश ओला ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्थान सेपक तकरा एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र सिंह चौहान, डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र मंडीवाल थे। बालक वर्ग का फाइनल रविवार को झुंझुनूं और जोधपुर के बीच खेला जाएगा। समापन समारोह सुबह नौ बजे होगा और मुख्य अतिथि एएसपी नरेश कुमार मीणा होंगे।
खेल समाचार
सेपक तकरा प्रतियोगिता-बालक वर्ग का फाइनल झुंझुनूं और जोधपुर के बीच आज होगा
झुंझुनूं. सेपक तकरा की विजेता झुंझुनूं की बेटियां अतिथियों के साथ।
रात्रिकालीन क्रिकेट में गोल्डन क्लब व आसिफ क्लब जीता
झुंझुनूं. शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गोल्डन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मेें शुक्रवार की रात चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केके कॉलोनी ने राइन क्लब को चार विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद नाइज रहे। दूसरे मैच में ईदगाह क्लब ने गांधी नगर को 35 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद जावेद रहे। तीसरा मैच गोल्डन स्टार क्रिकेट क्लब और बिलाल क्लब के बीच खेला गया। गोल्डन क्लब ने बिलाल क्लब को 75 रन से हराया। मोहम्मद राशिद मैन ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच स्टूडेंट क्लब और आसिफ क्लब के बीच खेला गया इस मैच में आसिफ क्लब की टीम आठ विकेट से जीती। स्टूडेंट क्लब ने 60 रन बनाए जिसके जवाब में आसिफ क्लब ने दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद आदिल रहे।