बगड़ | कस्बे के वार्ड नं. 15 में बानिया वाली ढाणी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को विधायक बृजेंद्र ओला का नागरिक अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुमन रायला थी। अध्यक्षता इज्जेतुल्लाह शाह दरगाह गद्दीनशीन पीर दीन मौमोहम्मद ने की। चिड़ावा उप प्रधान रणधीर बुडानिया, चिड़ावा पार्षद सुमित्रा सैनी, माखर सरपंच बंटेशदेवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लालचंद सैनी व जीएसएस अध्यक्ष नरेंद्रकुमार सैनी विशिष्ट अतिथि थे। कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, मुकुंदसा राजपुरोहित, सुनील बुंदेला, निहित सहल, पवन तंवर आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कासिमपुरा सरपंच मदनलाल सैनी, सुनील जानू, चिड़ावा पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला, खलील बुडाना, महेश हिम्मतरामका, बुडाना सरपंच विजेंद्र आदि का भी सम्मान किया गया।