नवलगढ़ | कस्बे के वार्ड 15 निवासी नदीम बारूदगर ने इस्तगासे के जरिए ईओ व सब रजिस्ट्रार सहित पांच जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि नदीम ने हारुन, मदीना, मंसूर, ईओ व सब रजिस्ट्रार के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड हड़प लिया। यह मामला वर्ष 2015 का बताया जा रहा है। उधर, वार्ड 33 निवासी सुशील शर्मा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड हड़पने का आरोप लगाते हुए शकुंतला, इंद्रप्रकाश, दीपक, प्रदीप शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।