चिड़ावा | शहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 20 मई को तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। डिस्कॉम जेईएन संदीप बाकोलिया ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी सब स्टेशन पर फीडर सुधार संबंधी कार्य चलने के कारण रविवार सुबह सात से 10 बजे तक रीको एरिया में बिजली काटी जाएगी।