पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह बादलवाही रही, दोपहर में बूंदाबांदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय पर शनिवार को सुबह से ही बादलवाही रही। बादलवाही से गर्मी का असर कम रहा। दोपहर दो बजे बाद आसमान में बादल छाए जिससे एक बार लगा कि शानदार बारिश होगी लेकिन हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। करीब 20 मिनट की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया। शाम को सवा पांच बजे फिर से हल्की बारिश हुई। दिन में तपन के बाद बूंदाबांदी से राहत मिली।

पिलानी | कस्बे में बादलवाही रही। दिन में दो-तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।

इंद्रपुरा | बागोरा पंचायत में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सुबह ग्यारह बजे बाद हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

खबरें और भी हैं...