खेतड़ी नगर | एक व्यक्ति ने बैंक के अस्थाई कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपए निकालने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि भोड़की खेतड़ी निवासी मंगलाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि बड़ाऊ के बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में उसका खाता है। बैंक में अस्थाई रूप से कार्य करने वाले बड़ाऊ निवासी नीतेश भार्गव ने तीन मई को उसके खाते से सात हजार रुपए निकाल लिए। उसने 17 मई को छह हजार पांच सौ रुपए वापस जमा करवा दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।