खेतड़ी | मालाराम विकास समिति के तत्वावधान में पूर्व विधायक मालाराम की 31वीं पुण्यतिथि पर 22 मई को राजकीय अजीत अस्पताल में नेत्र एवं हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। खेतड़ी के पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने यह जानकारी दी।