पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजेदारों के लिए पानी के फ्री टैंकर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | रमजान के महीने में रोजेदारों के लिए पेयजल की कमी नहीं रहे इसके लिए भाजपा के युवा नेता बबलू चौधरी ने गांधी नगर स्थित अपने निजी कार्यालय से निशुल्क पानी के टैंकर को रवाना किया। रमजान के महीने में पेयजल की किल्लत नहीं रहे इसलिए चौधरी के ओर से दस टैंकरों की निशुल्क व्यवस्था की गई जो 24 घंटे जहां भी पानी की कमी होगी वहां पानी पहुंचाएंगे। टैंकरों के संचालन की जिम्मेदारी राजू मारिगसर को दी गई है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जगदीश बिशनपुरा, मोहम्मद शरीफ, विजेंद्र, बाबूलाल, मूसा, इकबाल व पप्पू पांडे मौजूद थे। इसके लिए चौधरी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9784065886 जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...