झुंझुनूं | जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ व राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ झुंझुनूं सचिव विद्याधर झाझड़िया ने बताया कि दो साल पहले जीडीएस कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी थी। कई बार धरने प्रदर्शन, ज्ञापन के बावजूद अभी तक सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है।