सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष को याद किया
नवलगढ़ | सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष छोटेलाल सैनी की पुण्यतिथि की शनिवार को सैनी छात्रावास में मनाई गई। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सैनी ने की। इस मौके पर शिवचंद किरोडिय़ा, मनीराम सांखला, विजय कुमार, लीलाधर, अशोक कुमार, संजू व प्रकाश पंच सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।